Mango Lassi जल्द और आसानी से बनाने के लिए देखें क्या है।
Mango Lassi एक पौस्टिक और शरीर को ठण्डक देने वाला स्वादिष्ट डिजर्ट है,जोकि आम और दही को मिलाकर बनाया जाता है। यह एक जल्द बनाये जाने वाला पेय ड्रिंक होता है, जिसे आप पौश्टिकता से भरपूर एक ब्रेकफास्ट के रूप में ले सकते है। इसे आप आसानी से घर पर जल्द तैयार कर सकते है जिसके लिए आपको केवल आम, दही , चीनी व् इलायची पाउडर की आवस्य्क्ता होती है। इसे आप कैसे आसानी से कुछ ही समय में घर पर तैयार कर सकते है इसके लिए हमने स्टेप-बॉय-स्टेप इस पोस्ट के माध्यम से नीचे बताया है। तो आइये इसके लिए हम आपको आगे दी गई जानकारी की ओर लेकर चलते है तो चलिए शुरू करते है-
Contents List
Mango Lassi बनाने के लिए विधि इस प्रकार है।
आम की लस्सी बनाने के लिए एक पका हुआ आम लें, आम को छीलकर उसका गुठली निकलकर अलग कर दें बाकि आम के टुकड़े कर लें। इसके बाद एक कटोरे में दही लें जोकि सुनिश्चित कर लें की दही खट्टा न हो। इसके बाद दही और आम के टुकड़ों को एक मिक्सर ग्रिन्डर में डालकर उसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर तब तक पीस लें जब तक आम के टुकड़े पूरी तरह पीस नहीं जाते। इसके बाद इसे पतला करने के लिए 1/3 कप पानी डालकर मिक्सर की सहायता से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे सर्विंग ग्लाश में निकाल लें और सर्व कर सकते है। इसका और अधिक स्वाद बढ़ाने की लिए आप इसमें मेवों का भी प्रयोग कर सकते है, जिसे डालने पर इसका स्वाद और अधिक बढ़ जाता है।अगर इसे ठंडा सर्व करना चाहते है तो इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख सकते है।
Mango Lassi रेसिपी के लिए सामग्री इस प्रकार है।
- 1 कप आम कटे हुए
- 1 कप दही
- 1/4 कप पानी
- 1 चुटकी इलायची पाउडर
- 1/4 चम्मच चीनी
- स्वाद बढ़ाने के लिए सूखे मेवा
Mango Lassi बनाने के लिए फोटो के साथ विधि इस प्रकार है।
1. एक पका हुआ आम लें जिसे अच्छी तरह धोकर छील लें और उसका गुठली निकालकर बचे हुए पार्ट के टुकड़े कर लें। टुकड़ों को एक कटोरे में रखें इसके साथ एक कटोरे में दही लें, ध्यान रहे दही खट्टा नहीं होना चाहिए। खट्टा दही के साथ लस्सी का स्वाद खट्टा हो जायेगा।
![mango lassi recipe](https://khabarspot24.com/wp-content/uploads/2024/05/mango-lassi-2.png)
2. इसके बाद एक मिक्सर ग्राइंडर के जार में कटा हुआ आम के टुकड़े , दही और 1/3 कप पानी डालें और बारीक़ होने तक ग्रैंड कर लें। आम के टुकड़े पिस जाने चाहिए।
![mango lassi recipe](https://khabarspot24.com/wp-content/uploads/2024/05/mango-lassi-1.png)
3. इसके बाद ग्राइडर में उन्हें तब तक पीस लें जब तक आम के टुकड़े पिस नहीं जाते इसके बाद इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालकर बारीक होने तक पीस लें।
![mango lassi recipe](https://khabarspot24.com/wp-content/uploads/2024/05/mango-lassi-3.png)
4. इसके बाद आम का लस्सी तैयार हो जायेगा इसे सर्विंग गिलास में निकाल लें और जरुरत के अनुसार इसे सूखे मेवों से भी सजा सकते है। आप इसे ठंडा करने के लिए कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रख सकते है।
![mango lassi recipe](https://khabarspot24.com/wp-content/uploads/2024/05/mango-lassi4.png)
इस प्रकार से आप घर पर आसानी से आम का लस्सी बना सकते है। उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी, यह जानकारी सही लगी तो इसे आप अपने दोस्तों को भी शेयर कर सकते है। इसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें Khabarspot24.com के साथ, किसी प्रकार की सलाह के लिए नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करें धन्यवाद।