Mgnrega Yojana 2025: राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार गारंटी अधिनियम (Mgnrega) भारत सरकार द्वारा चलाया गया एक महत्वकांशी योजना है। जिसका उद्देश्य ग्राम क्षेत्रों में आजीविका सुरक्षा सुनुश्चित करना है। इसके अंदर हर परिवार को साल में कम से कम 100 दिन का मजदूरी पर रोजगार देने की गारंटी दी जाती है।
वहीँ यह योजना 2 फरवरी 2006 को लागू की गई थी, जिसे महात्मा गांधी के नाम पर “महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्राम स्वरोजगार गारंटी अधिनियम” कहा जाता है। इसी योजना के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको डिटेल में जानकारी देने जा रहें है, तो चलिए शुरू करते है।
Table of Contents
Mgnrega Yojana 2025 का उद्देश्य
ग्राम में रहने वाले गरीब लोगों को रोजगार देना।
यह योजना ग्राम क्षेत्र में रहने वाले गरीब लोगों को उनका जीविका चलाने के लिए काम देती है।
मौसमीं बेरोजगारी को रोकना।
खेती और किसानी के मौसमीं रोजगार के आलावा, बाकि समय में यह योजना बेरोजगारी की समस्या को कम करती है।
गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराना।
लोगों को शहरों की और पलायन करने से रोकने के लिए गांव में ही रोजगार देने की कोशिश की जाती है।

Mgnrega Yojana 2025 के पात्र
- गांव में रहने वाला कोई भी 18 वर्ष या उससे अधिक का व्यक्ति।
- जो शारीरिक श्रम करने में सक्सम हो।
- गांव में रहने वाले परिवार से कम से कम एक व्यक्ति इस योजना में रजिस्टर करा सकता है।
Mgnrega Yojana 2025 में आवेदन कैसे करें?
1. जॉब कार्ड बनवाएं
ग्राम पंचायत से संपर्क करें और आवश्यक दस्तावेज (आधार कार्ड, राशन कार्ड, फोटो आदि) के साथ MGNREGA जॉब कार्ड बनवाएं।
2. कार्य के लिए आवेदन करें
जॉब कार्ड मिलने के बाद पंचायत में या ऑनलाइन पोर्टल पर काम के लिए आवेदन करें। जिसमें की सरकार के द्वारा आपके आवेदन को चेक करने के बाद आपको काम दिलवाया जायेगा।
Mgnrega Yojana 2025 में क्या नया है?
- 86,000 रूपए करोड़ का बजट प्रस्तावित।
- डिजिटल जॉब कार्ड, जिओ टेगिंग और मोबाइल मॉनिटरिंग अप्प्स के द्वारा जानकारी बढ़ी।
- महिला श्रमिकों की संख्या 55% से अधिक हो चुकी है।
- पेड़ लगाना, जल इकठ्ठा करना, सड़क बनाने जैसे कामों पर जोर।

पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1: क्या यह योजना केवल बीपीएल परिवारों के लिए है?
Ans: नहीं, यह योजना सभी गांव में रहने वाले परिवारों के लिए है जो काम करने के लिए तैयार है।
Q2: यदि काम नहीं दिया गया तो क्या होगा?
Ans: यदि काम नहीं दिया गया तो भत्ता (unemployment allowance) देने का प्रावधान है।
Q3: जॉब कार्ड ऑनलाइन बन सकता है क्या?
Ans: हाँ, nrega.nic.in पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Q4: महिलाओं को अलग से कोई लाभ मिलता है क्या?
Ans: महिला श्रमिकों को काम में प्राथमिकता मिलती है और भुगतान समान रूप से होता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Mgnrega भारत की ग्राम की अर्थव्यवस्था के लिए एक मजबूत आधार है। यह योजना केवल आर्थिक सहारा ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण सुरक्षा को भी मजबूत प्रदान करता है। अगर इस योजना का भारत देश के अंदर सही तरह से चलाया जाये, तो यह योजना ग्रामों के विकास और आत्म निर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो सकता है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसन्द आई होगी, इसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें Khabarspot24.com के साथ। साथ ही यह जानकारी आपको पसन्द आई तो अपने दोस्तों और जानने वालों को भी शेयर करें धन्यवाद।