Dal Tadka Recipe In Hindi: भारतीय खाने में दाल के बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है, जिसमें की बच्चे हों या बड़े सभी को दाल खाना काफी पसंद आता है। इसमें खासकर दाल तड़का (Dal Tadka), जोकि हर रेस्टोरेंट और ढाबे की शान होती है। दाल तड़का न केवल स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि यह सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। प्रोटीन से भरपूर, हल्की और झटपट बनने वाली वाली यह डिश चावल, रोटी, पराठे या नान के साथ हर किसी को पसंद आती है।
इस आर्टिकल के माध्यम से आज हम आपको बताएँगे की घर पर आप रेस्टोरेंट जैसा मसालेदार और स्वादिष्ट Dal Tadka Recipe In Hindi कैसे बनाया जाता है। इसके बारे में डिटेल में जानकारी देने जा रहें है, तो चलिए शुरू करते है।
Table of Contents
Dal Tadka Recipe In Hindi आवश्यक सामग्री
मुख्य सामग्री (Ingredients)
- 1- कप तुअर दाल (अरहर दाल)
- 3- कप पानी, नमक स्वादानुसार
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 टेबलस्पून घी का तेल
- हरा धनिया सजावट के लिए
तड़का के लिए:
- 2- टेबलस्पून घी या तेल
- 1 चम्मच – जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 6-7 कलियाँ बारीक कटे हुए लहसुन
- 1- चम्मच बारीक़ कटे हुए अदरक
- 1 चम्मच – बारीक कटे हुए हरी मिर्च
- 1 माध्यम आकर टमाटर बारीक कटा हुआ
- 1 माध्यम प्याज
- 1/2 चम्मच – लाल मिर्च पाउडर
- 1चम्मच – गर्म मसाला
- 2- सूखी लाल मिर्च
Dal Tadka Recipe In Hindi बनाने की विधि
स्टेप 1: दाल पकाना
- तुअर दाल को धोकर 10-15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
- इसके बाद कुकर में दाल, 3 कप पानी, नमक और हल्दी डालें।
- 3-4 सीटी आने तक माध्यम आंच पर पका लें।
- इसके बाद कुकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलें और दाल को अच्छी तरह से फेंट लें।

स्टेप 2: तड़का तैयार करना
- कढ़ाई में तेल या घी गर्म करें।
- इसके बाद इसमें जीरा डालें और जब जीरा चटकने लगे तो इसमें हींग डालें।
- अब बारीक कटे लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालें, सुनहरा होने तक इसे भून लें।
- इसके बाद प्याज डालना चाहते है तो अभी डाल लें और सुनहरा होने तक भून लें।
- इसके बाद टमाटर डालकर अच्छे से पकाएं जब तक तेल अलग नहीं हो जाये।
- इसके बाद लाल लीर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गर्म मसाला डालें। 1-2 मिनट तक धीमीं आग पर इसे भूनें।

स्टेप 3: दाल में तड़का मिलाना
- पकी हुई दाल को कढ़ाई में डालें या कुकर में तड़का डालें।
- जरुरत के अनुसार पानी डालें और 2-3 मिनट तक उबालें।
- ऊपर से हरा धनिया डालें।
स्टेप 4: दूसरा तड़का ( ऐच्छिक पर स्वादिष्ट)
अगर आप रेस्टोरेंट जैसा और ज्यादा मसालेदार तड़का पसंद करते है, तो निम्नलखित प्रकार से तड़का लगा सकते है।
- एक छोटे तड़के वाले पेन में थोड़ा घी गर्म करें।
- सूखी लाल मिर्च और थोड़ा जीरा डालें।
- इसे गरमा गर्म दाल पर डालें।
- इससे दाल का स्वाद और खुसबू दोनों बढ़ जाते है।
परोसने का तरीका (Serving Suggestion)
- दाल तड़का को बासमती चावल, जीरा चावल, रोटी, नान या पराठे के साथ परोसें।
- ऊपर से थोड़ा घी डालने से स्वाद दोगुना हो जाता है।
- हरा धनिया और नींबू के साथ सर्व करें।
उपयोगी सुझाव (Tips For Perfact Dal Tadka)
- दाल में थोड़ा घी डालने के बाद उसका स्वाद बढ़ जाता है।
- इसके बाद अगर तड़का में लहसुन ज्यादा भूनेंगे तो वह अच्छा क्रिस्पी फ्लेवर देगा।
- तड़के में प्याज डालना वैकल्पिक है आप बिना प्याज के भी बना सकते है।
- चाहे तो तड़का में कसूरी मेथी भी डाल सकते है।
पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1:दाल तड़का और दाल फ़्राय में क्या फर्क है?
Ans: दाल फ़्राय में उबली दाल को अलग से घी या तेल में फ़्राय किया जाता है, जबकि दाल तड़का में ऊपर से तड़का डाला जाता है। दोनों का स्वाद थोड़ा अलग होता है।
Q2: बिना कुकर के दाल कैसे बनाएं?
Ans: दाल को किसी खुले पतीले में धीमी आंच पर पकाएं, इसमें थोड़ा ज्यादा समय लगेगा पर स्वाद वही रहेगा।
Q3: क्या दाल तड़का हेल्दी है?
Ans: हाँ, दाल तड़का प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है। खासकर आप कम घी या तेल में बनाते है।
Q4: कौन – कौन सी दाल से दाल तड़का बनाया जा सकता है?
Ans: अरहर दाल के आलावा मसूर दाल, मुंग दाल या उरद दाल से भी तड़का तैयार किया जा सकता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
दाल तड़का भारतीय रसोई की एक ऐसी डिश है जो स्वाद, सेहत और सादगी का परफेक्ट मेल है। यह डिश घर पर बनाना आसान है, और जब इसमें ऊपर से तड़का डाला जाता है तो इसका स्वाद रेस्टोरेंट जैसा हो जाता है। अगर आपने घर पर अभी तक दाल तड़का नहीं बनाया तो इस रेसिपी को जरूर बनायें।
अगर आपको यह रेसिपी सही लगी तो इसे अपने दोस्तों और जानने वालों को शेयर करें और नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं की आपको Dal Tadka Recipe In Hindi कैसी लगी धन्यवाद।