National Broadband Mission 2.0: भारत देश के अंदर देश की सरकार की तरफ से समय- समय पर देश के अंदर रहने वाले लोगों को लाभ पहुँचाने के लिए नई- नई योजना चलती रहती है। इसी प्रकार की एक योजना है नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 जिसे भारत सरकार के द्वारा जनवरी 2025 में लांच किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य देश के हर कोने तक हाई स्पीड इंटरनेट पहुँचाना है। जिसमे की यह योजना डिजिटल इंडिया को सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जाती है। सरकार के अनुसार यह योजना मील का पत्थर साबित हो सकती है।
तो चलिए हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से National Broadband Mission 2.0 के मुख्य उद्देश्य, National Broadband Mission 2.0 क्यों जरुरी है और National Broadband Mission 2.0 कैसे काम करेगा इसके बारे में डिटेल से जानकारी देने जा रहें है। आपसे अनुरोध है की इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें, तो चलिए शुरू करते है।
Table of Contents
National Broadband Mission 2.0 के मुख्य उद्देश्य
1. ब्रॉडबैंड का हर गांव तक विस्तार
National Broadband Mission 2.0 (NBM 2.0) का लक्ष्य है कि 2030 तक देश के सभी 2.7 लाख ग्राम पंचायतों और दूर वाले क्षेत्रों में फाइबर ऑप्टिक नेटवर्क द्वारा ब्रॉडबेंड सुविधा पहुंचाई जाये।
2. 4G/5G नेटवर्क को मजबूती
इस योजना में सभी मोबाइल टावर को फाइबर ऑप्टिक केबल से जोड़ा जायेगा, जिससे 4G और 5G सेवा की गुडवत्ता अच्छी होगी।
3. पब्लिक वायफाय एक्सिस पॉइंट
गांव में पब्लिक वायफाय एक्सिस पॉइंट खोले जायेंगे, जिससे की गांव में रहने वालों को भी कम कीमत पर इंटरनेट चलाने को मिलेगा।
4. डिजिटल साक्षारता और रोजगार
गांव में इनरनेट के उपलब्ध्ता से डिजिटल साक्षारता बढ़ेगी जिसे की ऑनलाइन शिक्षा और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे।

NBM 2.0 की समय सीमा
चरण | अवधि |
---|---|
फेज 1(शुरुआत) | जनवरी 2025 से दिसंबर 2026 |
फेज 2 (विस्तार) | 2027 से 2029 |
लक्ष्य पूर्ति | दिसंबर 2030 तक |
ग्राम क्षेत्रों में इनटरनेट की क्रांति
भारत का एक बड़ा क्षेत्र अभी भी ग्राम क्षेत्र है, जहाँ इंटरनेट की सुविधा या तो है ही नहीं या काफी कमजोर है। NBM 2.0 के माध्यम से सरकार सभी ग्राम क्षेत्रों तेज और सस्ता इंटरनेट पहुँचाना चाहती है। ताकि-
- किसान मौसम, मंडी और सरकारी योजना की जानकारी ऑनलाइन पा सके।
- छात्र- छात्राएं ऑनलाइन पढाई कर सकें।
- गांव के लोग डिजिटली प्रसिक्षित होकर रोजगार के नए अवसर पा सकें।
- टेलीमेडिसिन और ऑनलाइन हेल्थ केयर की सुविधा उपलब्ध हो।
National Broadband Mission 2.0 कैसे काम करेगा
NBM 2.0 योजना को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉड्यूल पर तैयार किया गया है। इसमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार और टेलिकॉम कंपनियां और तकनिकी संस्थान मिलकर काम करेंगी। इस योजना में ये प्रमुख तत्व शामिल है-
- फाइबर टू द होम टेक्नोलोजी का इस्तेमाल।
- 5G नेटवर्क सपोर्ट के लिए बेस तैयार करना।
- सेट लाइट आधारित इंटरनेट की संभावनाओं का परिक्षण।
- डिजिटल विलेज मोडल को बढ़ावा।

National Broadband Mission 2.0 क्यों जरुरी है
NBM 2.0 न केवल एक तकनिकी योजना है, बल्कि यह भारत की सामाजिक और आर्थिक तरक्की का भी आधार है। जब गांव- गांव तक इंटरनेट पहुंचेगा तब-
- शिक्षा में समानता आएँगी।
- हेल्थ केयर सेवाएं किफायती और त्वरितव होंगी।
- सरकारी योजनाएं पारदर्शी और सुलभ होंगी।
- रोजगार के लिए नए और डिजिटल प्लेटफार्म विकसित होंगे।
NBM 2.0 योजना से जुड़ने के तरीके क्या है?
इस योजना में आप निम्नलिखित तरीकों से जुड़ सकते है।
- ग्राम पंचायत के माध्यम से जानकारी प्राप्त करें।
- नजदीकी सीएससी केंद्र पर संपर्क करें।
- डिजिटल इंडिया पोर्टल पर जानकारी प्राप्त करें।
- ग्राम के उदधिमियों के लिए पब्लिक वायफाय स्थापित करने के अवसर
निष्कर्ष (conclusion)
नेशनल ब्रॉडबैंड मिशन 2.0 (NBM 2.0) भारत की डिजिटल क्रांति को गति देने वाली एक ऐतहासिक योजना है। इसका उद्देश्य है, हर भारतीय नागरिक को तेज, सस्ता और विश्वसनीय इंटरनेट देना। चाहे वो किसी भी राज्य, गांव या जिले में क्यों न हो। यह योजना न केवल डिजिटल साक्षारता को बढ़ाएगी, बल्कि भारत को डिजिटल महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी, इसी प्रकार की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें Khabarspot24.com के साथ। वहीँ आपको यह जानकारी कैसी लगी आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद।